फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ayushman Health Center handed over to Class IV employee in Munish

Rampur Bushahar News: मुनिश में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के हवाले आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र

Fri, 03 Oct 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Health Center handed over to Class IV employee in Munish
आयुष एवं वेलनेस सेंटर मुनिश में दस वर्ष से रिक्त पड़ा चिकित्सक का पद। संवाद
आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश में 10 साल से चिकित्सक का पद रिक्त
विज्ञापन

कई साल से सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहे हजारों लोग
चेताया, जल्द चिकित्सक की तैनाती नहीं की तो करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में घरद्वार स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र खोले हैं, लेकिन अधिकांश केंद्र शोपीस बनकर रह गए हैं। मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत मुनिश में आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के हवाले है। यह आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश में वर्ष 2015 से चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के कंधों पर चल रहा है। सरकार 10 साल से चिकित्सक का पद नहीं भर पा रही है। मरीजों को उपचार के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर रामपुर जाना पड़ रहा है। सरकारी उपेक्षा के चलते भाजपा सरकार और न ही वर्तमान कांग्रेस सरकार यहां के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटा पाई है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कई बार सरकार और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष मामला रखा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र से पंचायत क्षेत्र के थड़ा, बरकल, बाहली, उरमण, जोगनी और मुनिश गांव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं, लेकिन स्टाफ की कमी की मार ग्रामीण झेल रहे हैं। मुनिश पंचायत प्रधान भजन दास, पूर्व प्रधान बसंत राम, चंद्र ठाकुर, जगत राम, हिम्मत सिंह, किशोरी लाल और विश्व रंजन समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के दावे धरातल पर अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि इस आयुष्मान केंद्र में जल्द चिकित्सक समेत अन्य रिक्त पदों को नहीं भरा गया, तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।


आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र मुनिश में लंबे समय से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। सरकार और उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला लंबित है। उम्मीद जताई कि विभागीय स्तर पर नई नियुक्तियां की जाने के उपरांत ही चिकित्सक की तैनाती संभव होगी। --डॉ. रोहिणी शर्मा, चिकित्सा अधिकारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed