फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness program under the theme Money Wise in Shailg villageAwareness program under the theme Money Wise in Shailg village

Rampur Bushahar News: महिलाओं को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर किया जागरूक

Wed, 21 Jan 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन की करेवथी पंचायत के शैलग गांव में मनी वाइज थीम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और युवाओं को बैंकिंग नियम और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा महिला बचत निधि, महिला ऋण, बचत खाता और एटीएम के उपयोग समेत वित्तीय विषयों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर पूनम भारद्वाज ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, डिजिटल लेन-देन और ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों की जानकारी देना है। इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान सपना शर्मा भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। पूनम भारद्वाज ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत कुमारसैन उपमंडल की 14 पंचायतों में निरंतर सेवाएं दे रही हैं। पंचायत स्तर पर लोगों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article