{"_id":"6a89843551330d34cb057737","slug":"awareness-meeting-in-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167792-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी : सुषमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की जिम्मेदारी : सुषमा
विज्ञापन
कूट पंचायत में नशामुक्ति को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम कूट पंचायत में नशामुक्ति को लेकर बैठक हुई। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों और नशा निवारण समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकना और युवाओं को इससे दूर रखना था।
बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान सुषमा नेगी ने की, जिसमें आगामी कार्ययोजना तैयार की गई। पंचायत स्तर पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत करने पर जोर दिया गया। युवाओं को नशे से बचाने और नशे के विरुद्ध सामूहिक रूप से प्रभावी कदम उठाने पर भी बल दिया गया। सुषमा नेगी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। पूरे समाज को मिलकर इसमें भागीदारी निभानी होगी। सभी पंचायत वासियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की। लोगों से आग्रह किया गया कि वे नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी जिम्मेदारीपूर्वक पंचायत या संबंधित प्रशासन तक पहुंचाएं। बच्चों और युवाओं को सही दिशा देने में अपनी भूमिका निभाने का भी आह्वान किया गया। पंचायत को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का निर्णय लिया गया।