फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Awareness camp in Sarahan, Sarpara and Chixa

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों को बताईं बैंकिंग की योजनाएं

Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Awareness camp in Sarahan, Sarpara and Chixa
सराहन में राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक। संव
सराहन, सरपारा और चिक्सा में जागरुकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच की कूहल पंचायत के चिक्सा गांव में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा तकलेच ने वित्तीय साक्षरता जागरुकता शिविर लगाया। शाखा प्रबंधक हेमंत गुप्ता ने ग्रामीणों को वित्तीय समावेशन और ऋण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी। वहीं, राज्य सहकारी बैंक शाखा सराहन ने सराहन गांव में शिविर लगाया, जिसमें शाखा के सहायक प्रबंधक संदीप ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाएं बताईं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर में जय लक्ष्मी नारायण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर अध्यक्ष महिमा देवी और गीता देवी सहित अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य सहकारी बैंक शाखा झाखड़ी ने नाबार्ड की सहायता से सरपारा 15/20 में वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक वीरेंद्र सिंह राणा ने ऑनलाइन होने वाले बैंक लेनदेन के धोखाधड़ी से बचने के लिए ओटीपी नंबर, आधार नंबर, पेन नंबर आदि व्यक्तिगत दस्तावेज किसी को फोन में साझा न करने के बारे जागरूक किया। साथ ही बैंक की विभिन्न योजना सशक्त महिला ऋण योजना, भारत भ्रमण योजना, सपनों की संचय और किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ओम प्रकाश, पूजा, गंगा देवी, जीवानंद और प्रेम जीत सहित अन्य मौजूद रहे।

सराहन में राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक। संव

सराहन में राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed