फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness camp in bachoonch viillage

Rampur Bushahar News: भलाड़ा में ग्रामीणों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी

Wed, 25 Jan 2023 04:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:55 PM IST
विज्ञापन
राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा बछूंछ में जागरुकता शिविर किया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी रोहड़ू। राज्य सहकारी बैंक समिति की शाखा बछूंछ ने बुधवार को नाबार्ड के सौजन्य से वित्तीय एवं डिजिटल जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक रविंद्र मेहता और वरिष्ठ सहायक अशोक शर्मा ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इसमें लोगों को बैंकों की विभिन्न बचत योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने शिविर में बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, वाहन ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान लोगों को डिजिटल लेनदेन, आनलाइन बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से हिम पैसा, एटीएम कम डेबिट कार्ड और यूपीआई के बारे में बताया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि धोखाधड़ी की कॉल से सावधान रहें। आनलाइन बैंकिंग के दौरान सावधानियां बरतें। इस मौके पर ग्राम पंचायत भलाड़ा की प्रधान प्रभा चौहान, उपप्रधान सावित्री देवी, पूनम झामटा, रंजना झामटा सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed