फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   award

संपूर्ण स्वच्छता अभियान में रक्षम पंचायत को मिला राष्ट्रपति अवार्ड

Sun, 08 Sep 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। कल्पा खंड की रक्षम पंचायत प्रधान सुनीला नेगी और कल्पा खंड की बीडीओ जयवंती नेगी को संपूर्ण स्वच्छता अभियान में अव्वल रहने पर राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें विज्ञान भवन दिल्ली में राष्ट्रपति ने प्रदान किया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के छोटे से गांव रक्षम ने संपूर्ण स्वच्छता अभियान की श्रेणी में आने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। गांव में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सार्वजनिक शौचालय बने है।
विज्ञापन

गांव में कहीं अग्निकांड न हो इसके लिए गांव में मकान इस तरह से बराबर दूरी पर बने हैं। गांव में अग्निशमन वाहन भी आसानी से जा सकते हैं। इसी तरह से गांव से निकलने वाले कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए सोलिड एवं लिंकवीड बेस मैनेजमेंट प्लांट तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1990 में यह गांव कर्मठ एवं जुझारू 75 वर्षीय प्रधान जसवंत सिंह नेगी के अथक प्रयासों से हिमाचल का प्रथम सीवरेज सिस्टम से जुड़ा गांव बना। 2008 में प्रधान रक्षम नीलम नेगी ने भी गांव का विकास किया। इस तरह 6 सितंबर 2019 को भी प्रदेश स्तर पर संपूर्ण स्वच्छता में अव्वल आने पर रक्षम पंचायत को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया।
पुरस्कार मिलने के बाद रविवार को रक्षम के ग्रामीणों ने प्रधान सुनीला नेगी और बीडीओ कल्पा जयवंती नेगी का गांव में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed