फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Avinash Memorial Cricket Competition starts at Patbangla ground

Rampur Bushahar News: दयाल की अर्धशतकीय पारी ने ब्लैक बॉयज को दिलाई जीत

Sun, 02 Feb 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Avinash Memorial Cricket Competition starts at Patbangla ground
ब्लैक बॉयज रामपुर कीओर से पाटबंगला खेल मैदान रामपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम दि
पाटबंगला मैदान में अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

विजेता टीम को एक लाख नकद राशि से सम्मानित करेगा स्पोर्ट्स क्लब
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पाटबंगला मैदान में अविनाश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। रविवार को समाजसेवी एवं प्रगतिशील बागवान अरुण मेहता, तरुण शर्मा और सुनील बिष्ट ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहला मैच ब्लैक बॉयज रामपुर और व्यापार मंडल रामपुर के मध्य खेला गया। ब्लैक बॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 156 रन बनाए। इसमें सलामी बल्लेबाज दयाल सिंह कायथ ने शानदार 70 रनों की पारी खेली। यशवीर महाजन ने भी आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ 30 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी व्यापारमंडल की टीम 113 रन पर ढेर हो गई। ब्लैक बॉयज टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश पाया। मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने के लिए दयाल कायथ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से मुख्यातिथि ने नवाजा। इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। वहीं, आयोजक कमेटी की सराहना करते हुए कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं का रुझान खेलों की ओर बढ़ें। अध्यक्ष देवेंद्र बोरिस ने कहा कि लेदर फॉर्मेट पर खेली जाने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश भर की टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 50 हजार व ट्रॉफी सम्मानित किया जाएगा। वहीं, शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक इनामों से ब्लैक बॉयज स्पोर्ट्स क्लब सम्मानित करेगा। इस मौके पर कैप्टन दुर्गा प्रसाद, दयाल सिंह कायथ, सुनील चौहान, यशवीर महाजन, यशवंत शर्मा, करण, रविंद्र, रस्तोगी सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed