{"_id":"5fbe4d848ebc3e9ba5302569","slug":"auto-rampur-hp-news-sml352456251","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में आज शाम पांच बजे तक नहीं चलेंगे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में आज शाम पांच बजे तक नहीं चलेंगे ऑटो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद में आए दिन कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते स्थानीय प्रशासन की ओर से नप के सभी वार्डों में धारा 144 एवं कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद बुशैहर ऑटो यूनियन रामपुर ने ऑटो सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है। बुशैहर ऑटो यूनियन ने निर्णय लिया है कि ऑटो सेवाएं वीरवार शाम पांच बजे तक पूरी तरह से बंद रहेंगी। हालांकि, क्षेत्र के लोग आपातकालीन में ऑटो की सेवाएं ले सकते हैं। आपातकालीन सेवा पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। इसके अलावा एनएच-5 पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं, बुधवार को भी रामपुर में बाजार में कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद ऑटो सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। इसके कारण कई लोग जरूरी काम होने पर राशन की दुकानों और दवाइयों की दुकानों तक पैदल चलते हुए देख गए।
बुशैहर ऑटो यूनियन रामपुर के प्रधान देवी सिंह बुशैहरी ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार और जनता की सुरक्षा को लेकर ऑटो सेवाएं वीरवार दे शाम तक बंद रहेंगी। उन्होंने सभी से कोरोना वायरस को देखते हुए सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन में लोग ऑटो सेवाएं ले सकते हैं। ऑटो चालकों को निर्देश दिए हैं कि बिना मास्क लोगों को ऑटो में न बैठाएं और ऑटो चलाने से पहले पूरी तरह से सैनिटाइज करें। ऑटो में अधिक सवारियों को बैैठने पर यूनियन सख्त कार्रवाई करेगी।