Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Auditions for cultural evenings of Lavi Mele begin

Rampur Bushahar News: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 30 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 05 Nov 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Auditions for cultural evenings of Lavi Mele begin
लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन के दौरान लोक नृत्य की प्रस्तुति देती छोटी बच्ची। स
लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन शुरू, पहले दिन 30 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

. 7 नवंबर तक रामपुर कॉलेज में चलेगी कलाकारों के चयन की प्रक्रिया
. 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होंगी मेले की चार सांस्कृतिक संध्याएं
. जिला भाषा अधिकारी की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी कर रही कलाकारों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई। रामपुर कॉलेज के सभागार में आयोजित ऑडिशन के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 30 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन प्रक्रिया 7 नवंबर तक चलेगी। इसमें चयनित कलाकारों को 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली चार सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन को लेकर रामपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को आकर्षक और यादगार बनाने के लिए जिला भाषा अधिकारी की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी कलाकारों का चयन कर रही है। कमेटी में जिला भाषा अधिकारी सरोजना, सहायक लोक संपर्क अधिकारी अजय कुमार, ड्रामा इंस्पेक्टर किशोर कुमार और रामपुर कॉलेज के संगीत शिक्षक अनूप कुमार शामिल हैं।वीरवार को आयोजित ऑडिशन में शिमला, किन्नौर, मंडी और सिरमौर जिलों से आए कलाकारों ने भाग लिया। कलाकारों को पहले आवेदन फार्म दिए गए। इसके बाद उन्होंने गायन, वादन, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां दीं। कमेटी ने कलाकारों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों का आकलन किया। पहले दिन कुल 30 कलाकार ऑडिशन में शामिल हुए। गौर रहे कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं में हर वर्ष करीब 150 लोक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की लोक संस्कृति, पारंपरिक गायन, वादन और नृत्य को मंच मिलता है। कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के जरिये हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और क्षेत्रीय परंपराओं को दर्शकों तक पहुंचाते हैं। मेले की चार सांस्कृतिक संध्याओं में से एक का आयोजन नगर परिषद की ओर से किया जाता है, जबकि शेष तीन संध्याओं के लिए ऑडिशन के माध्यम से कलाकारों का चयन किया जाता है। जिला भाषा अधिकारी सरोजना ने बताया कि 5 से 7 नवंबर तक चलने वाली ऑडिशन प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार भाग ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याएं हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच हैं। इसके माध्यम से पारंपरिक लोक गायन, वादन और नृत्य को प्रोत्साहित करने के साथ स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन के दौरान लोक नृत्य की प्रस्तुति देती छोटी बच्ची। स

लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन के दौरान लोक नृत्य की प्रस्तुति देती छोटी बच्ची। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article