Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Auditions for a stage slot at the Lavi Fair to be held from the 4th to the 6th

Rampur Bushahar News: लवी मेले में मंच पाने के लिए ऑडिशन 4 से 6 तक

Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में होंगे ऑडिशन, पांच सदस्यीय समिति करेगी चयन
विज्ञापन

11 से 14 नवंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच
उपायुक्त गठित की चयन समिति, 3 नवंबर को एसडीएम के समक्ष रिपोर्ट करेंगे इच्छुक कलाकार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। 11 नवंबर से शुरू होने वाले लवी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्थानीय कलाकारों का चयन ऑडिशन से किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कलाकारों के ऑडिशन 4, 5 और 6 नवंबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर बुशहर के सभागार में होंगे। इच्छुक कलाकारों को 3 नवंबर को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह के समक्ष रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, जिन कलाकारों ने पहले ही अपने ऑडियो या वीडियो एल्बम जारी कर दिए हैं अथवा जिन्हें आकाशवाणी, ऑल इंडिया रेडियो या भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से ग्रेड प्रदान किया गया है, उन्हें ऑडिशन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

गठित समिति में जिला भाषा अधिकारी शिमला सरोजना नरवाल को अध्यक्ष और सहायक जनसंपर्क अधिकारी शिमला अजय बन्याल को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के संगीत (गायन) विषय के सहायक प्रोफेसर अनूप कुमार, जनसंपर्क विभाग के नाटक प्रशिक्षक किशोर कुमार और तबला प्रशिक्षक भूपेश कुमार को तकनीकी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति कलाकारों की प्रतिभा, प्रस्तुति, उपयुक्तता और समग्र योग्यता के आधार पर मूल्यांकन कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चयन प्रक्रिया पूरी करेगी। ऑडिशन के बाद चयनित कलाकारों की अंतिम सूची समिति की सिफारिशों सहित लवी मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर को सौंपी जाएगी। इसके बाद आगामी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लवी मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने समिति को निर्धारित समयावधि में ऑडिशन प्रक्रिया पूरी करने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed