{"_id":"6324b845180e4f4df4499fde","slug":"attempt-to-steal-transformer-in-gushali-70-houses-were-dark-rampur-hp-news-sml421925777","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुशाली मे चोरों ने किया ट्रांस्फारमर चुराने का प्रयास , 70 घरों मे पसरा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुशाली मे चोरों ने किया ट्रांस्फारमर चुराने का प्रयास , 70 घरों मे पसरा अंधेरा
विज्ञापन
रोहडू। विद्युत उपमंडल चिड़गांव के आंध्रा अनुभाग के तहत गुशाली में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को शरारती तत्वों ने चोरी करने का प्रयास किया है। शरारती तत्वों ने रात के समय शटडाउन कर ट्रांसफार्मर को चुराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। चारों ने ट्रांसफार्मर से तेल निकाला और उसे नुकसान पहुंचाया है।
इसके बाद से क्षेत्र के 70 घरों में अंधेरा छा गया है। इस ट्रांसफार्मर से गांवसारी, गुशाली और टंगसारी के करीब 70 उपभोक्ता लाभान्वित होते थे। सरकारी संपत्ति की चोरी के प्रयास की सूचना मिलते ही बोर्ड ने पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज किया है। वहीं, थाना प्रभारी चिड़गांव प्रेम नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की है। जिसमें पुलिस को एक आधार कार्ड मौके पर पड़ा मिला है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सरकारी संपत्ति से छेड़छाड और चोरी के प्रयास को लेकर विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अंकित ने बताया कि बोर्ड की ओर से पुलिस थाना चिड़गांव में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं, ट्रांसफार्मर से कुछ सामान एवं तेल चोरी होने से संबधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली सेवाओं बाधित हुई है। इसे जल्द बहाल करने का काम चल रहा है।