{"_id":"65213f5740c3501bb10d2798","slug":"assosiation-meet-with-education-minister-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-6524-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: व्यापार मंडल कोटखाई के अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: व्यापार मंडल कोटखाई के अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखीं समस्याएं
Sat, 07 Oct 2023 04:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू) व्यापार मंडल कोटखाई के प्रधान मदन गंगटा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं से शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया गया। उन्होंने मांग रखी कि छोल बाजार से नए बस स्टैंड तक सड़क को पक्का किया जाए। पुराने बस स्टैंड में लोकल बसों को चलाने की गुजारिश की गई। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही समस्याओं का निपटारा करते हुए संबंधित विभाग को आदेश जारी कर दिए हैं। समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए कोटखाई व्यापार मंडल ने उनका आभार व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के प्रधान मदन गांगटा ने कहा कि पुराने बस स्टैंड से बस सुविधा मिलने से व्यापारियों के साथ लोगों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर सचिव ज्ञान चंद, कोषाध्यक्ष मोहिंदर घल्टा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन