Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Artists undergo alcohol sensor tests at Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले में मंच पर जाने से पहले कलाकारों का एल्को सेंसर टेस्ट, दो को रोका

Thu, 12 Nov 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Artists undergo alcohol sensor tests at Lavi Fair
रामपुर लवी मेले की सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों के हो रहे एल्को सेंसर टेस्ट। संवाद
पहली बार हिमाचल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान लागू हुई व्यवस्था, जांच में सफल होने पर ही मिल रही मंच पर प्रस्तुति की अनुमति
विज्ञापन

पहली सांस्कृतिक संध्या में 60 और दूसरी में 40 कलाकारों की हुई जांच
मंच के पास तैनात पुलिस कर्मियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी, निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही मिलेगी अनुमति
उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने से पहले कलाकारों का एल्को सेंसर से परीक्षण किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में किसी सांस्कृतिक आयोजन के दौरान पहली बार शुरू की व्यवस्था के तहत दो दिन में 100 कलाकारों के टेस्ट किए गए। इनमें शराब का सेवन कर पहुंचे दो कलाकारों को जांच के बाद मंच पर प्रस्तुति देने से रोक दिया गया। हालांकि, प्रशासन ने दोनों कलाकारों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
प्रदेश सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत जिला प्रशासन ने यह पहल की है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत लवी मेले की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और अन्य कार्यक्रमों के प्रतिभागियों के लिए मंच पर जाने से पहले एल्को सेंसर टेस्ट अनिवार्य किया गया है। जांच में निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही उन्हें प्रस्तुति देने की अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन

पहली सांस्कृतिक संध्या में 60 कलाकारों, जबकि दूसरी संध्या में 40 कलाकारों के टेस्ट किए गए। मंच के पास तैनात पुलिस कर्मियों को एल्को सेंसर से जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुशासन बनाए रखने और अव्यवस्था की आशंका को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शकों के हो चुके एल्को सेंसर टेस्ट
इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में दर्शक दीर्घा में एल्को सेंसर का इस्तेमाल किया जा चुका है। उस दौरान शराब का सेवन कर पहुंचे कुछ लोगों को मुख्य दर्शक दीर्घा में बैठने की अनुमति देने के बजाय मंच के सामने बनी सीढ़ियों पर बैठाया गया था, ताकि कार्यक्रमों के दौरान हुड़दंग न हो और अन्य दर्शक शांतिपूर्वक सांस्कृतिक संध्याओं का आनंद ले सकें।

सांस्कृतिक संध्याओं को व्यवस्थित और अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए कलाकारों के एल्को सेंसर टेस्ट किए जा रहे हैं। शराब का सेवन कर पहुंचे दो कलाकारों को प्रस्तुति से रोका गया है। जांच प्रक्रिया पूरी होने और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही कलाकारों को मंच पर जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है और प्रशासन भी इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है।
-हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article