फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apply for State Teacher Award by 15th July

Rampur Bushahar News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन

Fri, 04 Jul 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य शिक्षक पुरस्कार योजना 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए पात्र शिक्षकों को 15 जुलाई से पूर्व अपना आवेदन करना होगा। शिक्षा विभाग ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों के लिए इस बार मापदंडों में भी कई बदलाव किए हैं। उपनिदेशक वरिष्ठ शिक्षा जिला किन्नौर कुलदीप सिंह डोगरा ने बताया कि निदेशालय उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार योग्य शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला किन्नौर के सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे विभाग की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुरूप योग्य शिक्षकों की पहचान कर आवेदन समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पांच सितंबर 2025 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार कुछ बदलते नियमों की जानकारी शिक्षकों को देना अनिवार्य होगा। पुरस्कार के चयन के लिए मानदंडों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अब आवेदन करने वाले शिक्षक का अपने विषय में परिणाम उत्कृष्ट होना चाहिए और उसका विद्यालयीन वातावरण, नवाचार, प्रोजेक्ट और गतिविधि आधारित अधिगम एवं सामुदायिक सहभागिता विशेष रूप से मूल्यांकित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article