फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apply for Philately Scholarship Deen Dayal Sparsh Scheme till 17

Rampur Bushahar News: फिलैटलि छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना में 17 तक करें आवेदन

Thu, 14 Sep 2023 06:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Thu, 14 Sep 2023 06:31 PM IST
विज्ञापन
चयनित छात्रों को मिलेगी 6000 रुपये सालाना छात्रवृत्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। डाक विभाग द्वारा डाक टिकटों को रुचि के रूप में अपनाने और इन पर अनुसंधान एवं अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिलैटलि छात्रवृत्ति दीन दयाल स्पर्श योजना आरंभ की गई है। यह योजना वर्ष 2023-24 के लिए आरंभ की गई है। सोलन डाक मंडल के अधीक्षक डाकघर आरडी पाठक ने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना छठी कक्षा से नवीं कक्षा तक के उन छात्रों के लिए जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड अच्छा है और जो डाक टिकट संग्रह में रुचि रखते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत डाक टिकट संग्रह विषय पर लिखित प्रश्नोत्तरी एवं डाक टिकट संग्रह परियोजना के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयनित छात्रों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रति वर्ष 6000 रुपये और प्रति माह 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दीन दयाल स्पर्श योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में छठी से नौवीं कक्षा का छात्र होना चाहिए। संबंधित विद्यालय में फिलैटलि क्लब होना चाहिए और छात्र इस क्लब का सदस्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित विद्यालय में फिलैटलि क्लब की स्थापना नहीं की गई है तो ऐसे छात्र पर योजना के तहत विचार किया जा सकता है जिसका अपना डाक टिकट संग्रह खाता हो। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को शैक्षणिक रिकॉर्ड में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

आरडी पाठक ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल सपरून पर डाक के माध्यम से और स्वयं भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed