{"_id":"5e4825b08ebc3ee5f9167d58","slug":"application-rampur-hp-news-sml3245048152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी व अंशकालिक कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए आवेदन मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी व अंशकालिक कार्यकर्ताओं के पदों को भरने के लिए आवेदन मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। उपमंडल रोहड़ू के तहत विभिन्न तहसीलों और सब तहसीलों में सफाई कर्मचारी का रिक्त पद भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त तहसील रोहड़ू और जुब्बल, जांगला के विभिन्न पटवार वृत्तों में भी चतुर्थ श्रेणी अंशकालिक कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशासन की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी चार मार्च तक आवेदन करना सकता है। पदों को भरने का कार्य पांच मार्च को किया जाएगा।
तहसील कार्यालय चिड़गांव, नव सृजित उपतहसील कार्यालय जांगला, सरस्वतीनगर में सफाई कर्मचारी एक-एक पद भरा जाएगा। इन पदों को अंशकालिक नियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त तहसील पटवार वृत्त बरासली, समोली, करासा, बटाड़गलु, ढाक गांव में एक एक पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भरा जाएगा। सफाई कर्मचारी के लिए आवेदन पत्र सहित पांचवीं पास प्रमाण पत्र अंक सहित, बीपीएल एससी, एसटी, ओबीसी परिवार का प्रमाण पत्र देेना जरूरी है। चतुर्थ श्रेणी अंशकालिक कार्यकर्ता के लिए आवेदन पत्र सहित दसवीं प्रमाण पत्र, उच्च स्तरीय शिक्षा प्रमाण पत्र, बीपीएल परिवार प्रमाण पत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर ही किया जाएगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार के कोई भी अंक नहीं रखे गए हैं।