फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple trees have more leaves and fewer flowers

Rampur Bushahar News: सेब के पेड़ों पर पत्ते ज्यादा और फूल कम

Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Apple trees have more leaves and fewer flowers
निरमंड क्षेत्र में सेब के पेड़ों में फूलों से पहले पत्तियां आने से बागवानों की बढ़ी चिंता। संवा
. मौसम की मार से हजारों बागवानों की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

. करोड़ों के सेब कारोबार पर मंडराने लगा संकट
राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड के निचले और मध्यम ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में इस साल सेब बगीचों में पत्ते अधिक और फूल कम निकले हैं। इससे बागवान चिंतित हो गए हैं। मार्च बीतने वाला है, लेकिन निरमंड, अर्सु, बागीपुल और निरमंड में ऐसे सैकड़ों बगीचे हैं, जहां पिंकबड (गुलाबी कली) स्टेज भी शुरू नहीं हो पाई है। करोड़ों के सेब कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बागवानी विशेषज्ञ इसका कारण चिलिंग ऑवर्स पूरे न होना बता रहे हैं। इसके अलावा बीते साल ज्यादा बारिश, पूर्व में अधिक फसल का होना और सेब पौधों में पुराने स्परों का अधिक होना कारण बता रहे हैं। इस साल ठंड का प्रकोप मार्च तक रहने से गुठलीदार फलों की भी कम सेटिंग हुई है। अधिकतर सेब बगीचों में फ्लॉवरिंग पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। हालांकि, बगीचों में पर्याप्त मात्रा में नमी है। निरमंड, नित्थर, बागीपुल शार्वी, चायल, बशला और जुआगी समेत अधिकांश स्थानों पर कई सेब बगीचों में यह समस्या है। बागवान विकास शर्मा ने बताया कि इस बार कई बागवानों के बगीचों में फूल कम और पत्ते अधिक निकले हैं। निरमंड के अलावा ऊपरी चायल और जुआगी में भी यह समस्या पेश आई है। बागवानों प्रेम ठाकुर, चंद्रपाल शर्मा, संजीव शर्मा, योगेश, पूर्ण ठाकुर, चंद्रेश ठाकुर, विकास, रोहित और राहुल ने कहा कि उनके बगीचों में इस साल फ्लॉवरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ा है। मौसम के बदलाव के कारण बागवानी संकट में है। फसल प्रभावित होने का डर सता रहा है और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।


बीते साल ज्यादा बारिश होने की वजह से समस्या पेश आ रही है। बीते वर्ष समय पूर्व पतझड़ और पूर्व में अत्यधिक फसल इस समस्या का कारण है। ग्लोबल वार्मिंग से भी बागवानी प्रक्रिया प्रभावित हुई है। --बलवीर चौहान, विषय विशेषज्ञ, उद्यान विभाग आनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article