फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple season has gained momentum in the lower areas of Kinnaur district

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Apple season has gained momentum in the lower areas of Kinnaur district
टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी
2,400 रुपये में फुल बॉक्स और 1,300 में बिक रहा हाफ बॉक्स
विज्ञापन

घरद्वार सेब के बेहतर दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में भारी बारिश और भूस्खलन से बागवानों को थोड़ी राहत मिलने के बाद निचले क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। बागवानों को घरद्वार पर सेब के बेहतर दाम मिल रहे हैं। इससे बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। जिले की एकमात्र फल एवं सब्जी मंडी टापरी में रोजाना सेब की सात हजार पेटियां पहुंच रही हैं। किन्नौर जिले से अभी तक प्रदेश और देश की विभिन्न मंडियों के लिए सेब की करीब 59 हजार 250 लाख पेटियां भेजी जा चुकी हैं। बेहतरीन क्वालिटी के सेब का फुल बॉक्स 2,400 और हॉफ बॉक्स 1,300 रुपये में बिक रहा है। इन दिनों टापरी सब्जी मंडी में जिले के निचले क्षेत्र पोवारी, कल्पा, पूह से लेकर निचार तक के बागवानों का सेब पहुंच रहा है। किन्नौर जिले की आर्थिकी का मुख्य जरिया सेब उत्पादन है। जिले के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन समाप्त हो गया है, जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में सेब सीजन जोरों से चल रहा है। जिले के अधिकतर सेब उत्पादक अपनी नकदी फसल बेचने के लिए फल एवं सब्जी मंडी टापरी पहुंचा रहे हैं। यहां बागवानों को उनकी फसलों के उचित दाम मिलने से खुशी का माहौल है।
बागवानों ने कहा
-टापरी में सेब बेचने आए मूरंग गांव के बागवान पीजी नेगी ने बताया कि टापरी में अच्छा दाम मिल रहा है। जिन लोगों के सेब का उत्पादन कम है, उन्हें टापरी में दिल्ली और चंडीगढ़ की तरह यहां अच्छा दाम मिल रहा है। इससे जिले बागवानों को फायदा हो रहा है।
विज्ञापन

-टापरी सब्जी मंडी कमेटी के प्रधान सरदार परवीन सिंह और आढ़ती अनिल नेगी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई में जो भाव चल रहा है, वही रेट टापरी मंडी में बागवानों को मिल रहा है। बागवान अपने सेब की अच्छी पैकिंग कर मंडी में लाएं ताकि उन्हें बेहतर दाम मिल सकें। यदि किसी बागवान को कोई समस्या आती है तो वह सीधे मंडी कमेटी से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते है। बागवानों को रहने की भी पूरी व्यवस्था की है। बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समय पर पेमेंट का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किन्नौर जिले के तीन खंड कल्पा, निचार और पूह के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो गया है। इन क्षेत्रों से से अभी तक सेब की 59 हजार 250 लाख पेटियां विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। -- डाॅ. बीएस नेगी, उपनिदेशक, उद्यान विभाग किन्नौर

टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी

टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी

टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी

टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी

टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी

टापरी सब्जी मंडी में सेब की खरीददारी करते व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article