फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple sale

पेटी मिल रहा खेगसू मंडी में सेब का दाम

Sat, 03 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
apple sale
खेगसू मंडी में सेब की फसल को लेकर पहुंचे बागवान। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के प्रवेश द्वार स्थित खेगसू सेब मंडी में रॉयल सेब का मूल्य दो हजार प्रति पेटी तक बागवानों को मिल रहा है, जिसके चलते बागवान बेहद खुश हैं। हालांकि मंडी में सेब की अधिक पहुंच से सेब के मूल्य में 200 से 300 रुपये तक की गिरावट जरूर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन मंडी में आनी उपमंडल के नित्थर, निरमंड, दलाश, चवाई, जलोड़ी, बिश्लाधार, जांजा, करसोग के छतरी, महोग, गवालपुर और शिमला जिले के कुमारसैन, कांगल, शिवान, कचीन घाटी, थानाधार, कोटगढ़ और रामपुर आदि क्षेत्रों से 15 से 18 हजार पेटियां पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

एपीएमसी खेेगसू सेब मंडी के इंचार्ज मनोहर लाल शाक्या के अनुसार 3 जुलाई से अब तक सेब की 1 लाख 84 हजार 795 पेटी और नाशपाती की 29 हजार से अधिक पेटियां मंडी में पहुंच चुकी हैं। रोजाना 15 से 18 हजार पेटी मंडी में पहुंच रही हैं। उन्होंने बागवानों से आग्रह किया है कि मार्केट में सेब की ग्रेडिंग और पैकिंग अच्छी तरह से करें और बढ़िया तरीके से पका हुआ माल ही मार्केट में लाएं, जिससे उन्हें फसल के बेहतर दाम मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेेगसू मंडी आढ़ती यूनियन के प्रधान ज्ञान ठाकुर के अनुसार सैंज से लूहरी होते हुए खेगसू मंडी तक पहुंचने वाली सड़क बहुत ही संकरी है। ऐसे में इन दिनों यहां पर वाहनों की अधिक आवाजाही होने के चलते ज्यादातर समय जाम की समस्या बनी रहती है। खासकर सेब सीजन के दौरान मंडी के लिए बड़े ट्रकों, ट्रॉलों का आना लगा रहता है, जिससे उन्हें भारी जोखिम का सामना करना पड़ता है। सैंज और खेगसू के बीच सड़क हादसे भी आम हो गए हैं। खेगसू मंडी में पार्किंग के साथ सेब को अस्थायी तौर पर स्टोर करने के लिए भी जगह का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed