{"_id":"5d30a2138ebc3e6cb025bd3d","slug":"apple-sale-rampur-hp-news-sml300870023","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन में ब्लैक एंबर बन रहा खरीदारों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन में ब्लैक एंबर बन रहा खरीदारों की पहली पसंद
विज्ञापन
नारकंडा मंडी में ब्लैक एंबर लेकर पहुंचे बागवान।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सेब बाहुल क्षेत्र नारकंडा में इस वर्ष का सेब सीजन शुरू हो चुका है। मंडी में टाइडमैन के बाद स्पर और रॉयल सेब ने भी दस्तक दे दी है। वहीं प्लम की सुपर वैरायटी ब्लैक अंबर ही खरीदारों की पहली पसंद बना हुआ है। वीरवार को स्पर प्रति पेटी 2300 रुपये और रॉयल 2100 रुपये बिका तो वहीं ब्लैक एंबर 100 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम बिका। हालांकि अभी सेब सीजन का शुरूआती दौर है, जिसे देखते हुए खरीदार सेब की जगह ब्लैक अंबर को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। ऐसे में बागवानों के लिए भी ब्लैक अंबर भी सेब का एक बेहतर विकल्प बन गया है।
नारकंडा और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन शुरू हो चुका है, हालांकि अभी तक सीजन ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। निचले इलाकों का ब्लैक अंबर बीते दस दिनों से मंडियों बिक रहा है और बागवानों को इससे अच्छी खासी आमदन हो रही है। नारकंडा स्थित सेब मंडी में टाइडमैन के बाद स्पर और रॉयल सेब से अपनी दस्तक दे दी है। नारकंडा सेब मंडी में टाइडमैन जहां 1000 से 1500 रुपये तक बिक रहा है, वहीं अब बागवानों को स्पर वैरायटी के सेब की प्रति पेटी के दाम 2300 रुपये और रॉयल सेब 2100 रुपये प्रति पेटी दाम मिल रहे हैं। इस वर्ष बागवानों को चेरी और टाइडमैन के बेहतर दाम नहीं मिल पाए थे, जिस कारण उनकी आमदन पर फर्क पड़ा था, लेकिन प्लम की नई किस्म ब्लैक अंबर ने बागवानों को हुए नुकसान की अच्छी खासी भरपाई की है। क्षेत्र में ब्लैक अंबर की अभी अधिक पैदावार नहीं हो रही, लेकिन बागवानों को मिल रहे अधिकाधिक दाम के चलते आने वाले समय में बागवान इस फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी जरूर करेंगे। मंडी में ब्लैक अंबर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। क्षेत्र के कोटगढ़, कुमारसैन, रामपुर, सांगरी और आसपास के निचले क्षेत्रों में ब्लैक अंबर की पैदावार हो रही है।
नारकंडा मंडी पहुंचे बागवान रमेश ठाकुर, दलीप, विकास कंवर, सुनील, शेर सिंह, यशपाल, रंजीत मेहता सहित अन्य बागवानों के अनुसार सेब की अपेक्षा ब्लैक अंबर के बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। क्षेत्र में इसकी पैदावार अधिक नहीं हो रही है। हालांकि इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए बागवान इसकी खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
नारकंडा के सेब आढ़ती लालचंद डोगरा, दलीप कैंथला, सुरेश कुमार और मनीष मखैक ने बताया कि मंडी में सेब सीजन ने मंडी में रफ्तार नहीं पकड़ी है। मंडी में स्पर 2300, रॉयल 2100 रुपये प्रति पेटी बिक रहा है, जबकि बाहरी राज्य से पहुंच रहे खरीदार ब्लैक अंबर की अधिक डिमांड कर रहे हैं। ब्लैक अंबर 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।