फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple

रोहड़ू सब्जी मंडी जाम; लोग बेहाल, सोशल डिस्टेंसिंग को ठेंगा

Fri, 07 Aug 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। स्थानीय सब्जी मंडी में हर साल की तरह फिर जाम लगना शुरू हो गया है। जाम के कारण लोग मंडी में घंटों फंसे रहते हैं। कोरोना काल में सब्जी मंडी पहुंच रहे लोग सोशल डिस्टेंसिंग की भी खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसके चलते मंडी में कोरोना संक्रमण का बागवानों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

रोहडू की सब्जी मंडी में बीते कुछ दिनों से लगातार जाम लग रहा है। बीते तीन-चार दिनों से लगातार जाम लग रहा है। हालांकि, प्रशासन की ओर से सेब की लोडिंग और अनलोडिंग का समय निर्धारित किया गया है लेकिन यहां पर अभी तक प्रशासन के आदेशों को लागू नहीं किया गया है। सड़क किनारे खड़ा कर वाहनों को खाली और भरा जा रहा है। दिन के समय ही यहां पर बडे़ ट्रकों को सेब भरने के लिए लगाया जा रहा है। जबकि दिन के समय सेब के ट्रकों की लोडिंग पर प्रशासन की ओर से प्रतिबंध है। जाम के कारण सरकारी कार्यालय, अस्पताल और बाजार आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चालक, सेब खरीददार, बागवान और आढ़ती बिना मास्क मंडी में पूरा दिन घूम रहे हैं। जबकि, इस मंडी के अंदर दर्जनों लदानी, वाहन चालक बाहरी राज्यों से पहुंचते हैं। हालांकि, सब्जी मंडी को रोहडू से स्थानांतरण का मामला पहले से चल रहा है। सेब सीजन हर दिन जोर पकड़ रहा है लेकिन अभी महेंदली में मंडी के निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। रोहडू सब्जी मंडी में यातायात को सुचारु रखने के लिए तैनात किए गए पुलिस जवान भी प्रशासन के आदेशों को लागू नहीं करवा रहे।
विज्ञापन

एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन को बैठक में सभी जरूरी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क पहनना जरूरी है। यदि नियमों को अनदेखा किया जा रहा है तो जरूर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed