फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple

सेब तुड़ान के लिए नहीं मिल रहे मजदूर

Sun, 28 Jul 2019 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। इस साल सेब सीजन में मजदूरों की भारी कमी बागवानों के लिए मुसीबत बन गई है। सेब तुड़ान से पहले मजदूरों की तलाश में उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार के बाद बागवान अब नेपाल तक पहुंच रहे हैं। मजदूरों की इस साल कमी पूरी नहीं हुई तो सेब समय पर मंडियों में पहुंचाने में मुश्किल होने वाली है। इस बार नेपाल से मजदूर बहुत कम संख्या में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सेब तुड़ान का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मजदूरों की कमी के कारण बागवानों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। नेपाली ठेकेदार पूर्ण बहादुर बताते हैं कि नेपाल में कंपनी के काम बढ़ रहे हैं। मजदूरों को इंडिया के बराबर मजदूरी अब घर के नजदीक मिल रही है। कुछ मजदूर विदेशों की तरफ जा रहे हैं। इसलिए यहां सेब सीजन के लिए मजदूर नेपाल से कम पहुंच रहे हैं। सेब बाहुल क्षेत्र में हर बागवान के पास सीजन के दौरान दस से पचास तक मजदूरों की जरूरत रहती है। पौधों से फल तुड़ान के बाद पैकिंग व सड़क तक पहुंचाने में मजदूरों की जरूरत रहती है। सेब सीजन के लिए अधिकांश मजदूर अभी तक नेपाल से ही पहुंचते थे। क्षेत्र के बागवान राज कुमार, सुरेंद्र चौहान, संदेश कुमार ने बताया कि दस दिन पहले तक हर साल आने वाले मजदूरों का इंतजार हो रहा था। दस दिन पहले फोन पर जवाब मिला कि इस बार सेब सीजन के लिए नेपाल से पुराने मजदूर आने को तैयार नहीं है। उसके बाद चार दिन से हरिद्वार में मजदूरों के लिए भटकते रहे। हरिद्वार में रोहडू, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई सहित सेब बाहुल क्षेत्र के करीब चार से पांच सौ बागवान कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। कुछ खाली लौट रहे तो कुछ नहीं पहुंच रहे हैं। रात के समय नेपाल की सीमा से आने वाली हर बस में मजदूरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र रोहडू के प्रभारी एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ कहते हैं कि भविष्य में बागवानी के लिए मजदूरों की कमी एक बड़ी समस्या बनने वाली है। अब बागवानों को विदेशी तर्ज पर मशीनों की तकनीक से खेती व बागवानी के लिए तैयार होना पडे़गा। मशीनों से कम मजदूरों के साथ बागवानी को अपनाना जरूरी हो गया है। खास पर सेब के लिए मजदूरों की अधिक जरूरत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed