फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple plants in Chaupal, Horticulture Department Chaupal, Rohru,

Rampur Bushahar News: शुष्क भूमि से निराश, बागवानों को अब भी आसमान से आस

Sat, 08 Feb 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Apple plants in Chaupal, Horticulture Department Chaupal, Rohru,
चौपाल में बगीचे में सेब के पौधे लगाने के लिए किए गए गड्डे
नए पौधे को लगाने के लिए गड्ढे और पौधे तैयार, जमीन में नमी न होने के कारण असमंजस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। इस साल मौसम की बेरुखी सेब के बागवानों पर भारी पड़ रही है। सेब के नए पौधे को लगाने के लिए गड्ढे तैयार कर दिए है, लेकिन पर्याप्त बारिश-बर्फबारी के इंतजार में बैठे बागवान नए पौधों को रोपने का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। बागवानों का कहना है कि वे मौसम विभाग की ओर से दिए गए बारिश-बर्फबारी के पूर्वानुमान के भरोसे बैठे थे, लेकिन अभी तक सेब की फसलों के लिए पर्याप्त बारिश-बर्फबारी न होने से बगीचों की भूमि शुष्क है और वे नए पौधे लगाने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। हालांकि, उन्होंने बगीचो में गड्ढे तैयार कर रखे हैं। बागवानों का कहना है कि नए पौधे लगाने का समय भी बीतता जा रहा है। बागवानों ने हजारों रुपये खर्च कर नर्सरी से पौधे लाए हैं। मौसम ऐसा ही बना रहा, तो बागवानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।
10 हजार उन्नत प्रजाति के पौधे बागवानों को बांटे
उद्यान विभाग चौपाल की ओर से 10 हजार उन्नत प्रजाति के फलों के पौधे बागवानों को वितरित किए गए हैं। उद्यान विभाग चौपाल की ओर से बागवानों को रूट स्टॉक पर तैयार किंग रॉट, एडम, जेरोमाइन, रेड विलोक्स, हेपके, मैमा मास्टर ( 2284 ), अर्ली रेड वन, ऑरिगन स्पर-II, स्कॉरलेट स्पर-II, सुपर चीफ, शैलेट स्पर, चीलन स्पर, रेड कैप वेलटॉड किस्म के पौधे तैयार किए गए हैं। गाला किस्म में फन प्लस गाला, डार्क बेरॉन गाला, बक आई गाला, रेडलम गाला, गेल गाला, टिरेक्स गाला, शनिगा शैनिको के आलावा फुजी किस्म में ओवियल अर्ली फूजी, सन फूजी और ग्रैनी स्मिथ के पौधे तैयार किए गए हैं। इसके आलावा नाशपाती के पैखम व कांफ्रेंस, आड़ू के स्नो जॉइंट्स, जून प्राइड और फे अलबर्ग, बादाम के नॉन पेरिल व वुड कॉलोनी और जापानी फल (परसिमन) के पौधे बागवानों को वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्नत किस्म के पौधे मंगवाए
उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ चौपाल सुरेंद्र जस्टा ने बताया कि बागवानों के लिए विभागीय नर्सरी अणु, दत्तनगर, चौपाल, धुरला फार्म मड़ावग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शिलारू, थियान बाग नर्सरी के अलावा नौणी यूनिवर्सिटी से फलों के उन्नत किस्म के पौधे मंगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article