फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple orchards hit by Alternaria blight and woolly aphid disease

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचे अल्टरनेरिया ब्लाइट और वूलि एफिड रोग की चपेट में आए

Thu, 11 Jul 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Apple orchards hit by Alternaria blight and woolly aphid disease
आनी के जलोड़ी जोत में सेब के बगीचे आए विभिन्न रोगों की चपेट में। संवाद
जलोडी क्षेत्र की छह पंचायतों के बगीचों का विशेष विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने किया दौरा, बागवानों को रोग की रोकथाम करने के दिए टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। मौसम में आए बदलाव के चलते सेब के बगीचे कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। आनी खंड की जलोड़ी क्षेत्र की छह पंचायतों में सेब के बगीचे बीमारियों की चपेट में आने से बागवान हो गए चिंतित हैं। आनी खंड की खनाग, लझेरी, खुन्न, बटाला, कोहिला और कमांद में कई बगीचे इन दिनों अल्टरनेरिया ब्लाइट और वूलि एफिड रोग की चपेट में आ गए हैं। बागवानी विभाग आनी के विषय विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने इन पंचायतों के सेब बगीचों का दौरा किया। उन्होंने बागवानों की हर बात को सुना और कहा कि अल्टरनेरिया ब्लाइट रोग से एक साइड की पत्तियां सिकुड़कर सूख जाती हैं। साथ ही पत्तियों में धब्बे भी आ जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए उन्होंने बागवानों को जिनब प्लस हेक्साकोनाजोल का स्प्रे 600 ग्राम प्रति 200 लीटर पानी में मिलाकर करने की सलाह दी। वहीं, वूलि एफिड की रोकथाम के लिए उन्होंने सलाह दी है कि इसकी रोकथाम के लिए बागवान अभी स्प्रे न करें। वूलि एफिड की रोकथाम के लिए सेब तुड़ान के तुरंत बाद क्लोरपाइरीफास का स्प्रे 400 एमएस प्रति दो सौ लीटर पानी में मिलाकर करें। उन्होंने कहा कि विभाग में इन बीमारियों से संबंधित दवाइयां उपलब्ध हैं। बागवान दवाइयां अपने नजदीकी उद्यान प्रसार केंद्रों से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि अपने बगीचों को साफ रखें और तौलिए वाली जगह में घास को हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed