फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple crop destroyed due to drought

Rampur Bushahar News: सूखे की मार से सेब की फसल तबाह

Sun, 21 Jul 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
बारिश न होने से सेब के पौधों में लग रहे विभिन्न प्रकार के रोग
विज्ञापन


नित्थर क्षेत्र के बागवानों को वर्ष भर का खर्चा निकालना हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। लंबे समय से बारिश न होने से प्रदेश में सूखे की स्थिति हो गई है। इसका दुष्प्रभाव सेब की फसल पर पड़ रहा है। सेब की फसल पर बीमारी लगनी शुरू हो गई है। सेब में काले दाग पड़ रहे हैं, हालांकि क्षेत्र में इस वर्ष भी ओलावृष्टि से सेब की फसल तबाह हुई है।

बताते चलें कि नित्थर के निचले क्षेत्रों शांनी, घोरला अधिकतर ग्राम पंचायत पलेही और ग्राम पंचायत नित्थर के गांव खोबड़ी खड्ड, खदवेचा, नित्थर के ऊपरी क्षेत्र एडशी, बुआई, ढमाह, केऊरी में इस बार मौसम की मार पड़ी है। इन क्षेत्रों में हर वर्ष लाखों पेटी सेब का उत्पादन होता है, लेकिन इस वर्ष बागवानों का साल भर का खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है। बागवानों की आर्थिकी पर इसका विपरीत असर पड़ता दिख रहा है। नित्थर के अधिकतर व्यापारियों का कहना है कि इसका असर बाजार में दिख रहा है। स्थानीय बागवानों सुनील भारती, जयसुख, सिकंदर ठाकुर, चिंटू ठाकुर, हुकुम चंद, विजय ठाकुर, अक्षय कुमार सहित अन्य का कहना है कि सेब पर सर्दी में भी सूखे की मार पड़ी है। दो तीन महीने का समय सूखे में निकला और फिर रही सही कसर मई माह हुई ओलावृष्टि ने पूरी कर दी। अब बारिश का न होना। इससे बचे हुए सेब में बीमारियां लगनी शुरू हो गई हैं। सेब के पौधों में अल्टनेरिया, लीफ ब्लॉच, माइट, निकोरोटिक जैसी बीमारियां फैल रही हैं। सूखे के चलते इन बीमारियों पर रोक लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन


उधर, उद्यान विभाग आनी के विषय विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने बताया कि वह लगातार निरमंड और आनी के सेब बहुल क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। हालांकि विभिन्न स्थानों पर बेहतर फसल उत्पादन हो रहा है, लेकिन नित्थर और आसपास के क्षेत्रों में सेब पर सूखे की मार पड़ रही है। उन्होंने बागवानों को सलाह दी है कि सेब के बगीचों में अच्छी घास से पेड़ों के पास नमी बनाकर रखें। अब खाद का बगीचों में बिलकुल इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed