फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aparajita,aparajita amar ujala,aparajita theog

सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बरतें सतर्कता

Sat, 02 Nov 2019 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
aparajita,aparajita amar ujala,aparajita theog
ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल ठियोग में अमर उजाला की अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद मुख्यातिथि और छात - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ज्ञान ज्योति स्कूल ठियोग में शनिवार को ‘अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा और नारी सशक्तीकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य नरेश ऐरी और उपप्रधानाचार्य सुरेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने कविताओं के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

अध्यापिका कविता शर्मा ने घरेलू हिंसा और नारी सशक्तीकरण को लेकर कहा कि बच्चों को अपने परिजनों से दूरी नहीं बनानी चाहिए। वहीं परिजनों को भी बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखना चाहिए। बेटियों के प्रति अपनी विचारधारा बदलनी चाहिए। अध्यापिका मंजली वर्मा ने बताया कि जिम्मेवारी से घिरी है नारी और देश की जिम्मेवारी है नारी। इसीलिए नारी को अपने अधिकारों के प्रति सशक्त होना चाहिए। ‘अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में विद्यालय की 82 छात्राएं इसका हिस्सा बनीं। कार्यक्रम में अद्विति ने कविता के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। वहीं वनिता शर्मा ने नारी सशक्तीकरण पर दिए भाषण के दौरान खूब तालियां बटोरीं। छात्रा स्नेहा ने देश में भ्रष्टाचार को लेकर अपने विचार रखे। वंशिका और रौनक शर्मा ने नशे से दूर रहने को लेकर छात्राओं को जागरूक किया। योगिता कंवर और महक ने भाषण के माध्यम से आज की युवा पीड़ी को सोशल मीडिया से दूर रहने लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं अध्यापिका मंजली वर्मा और कविता शर्मा ने बच्चों को जीवन में कड़ी मेहनत कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेश वर्मा ने अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed