फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   annual school function

साल भर की मेहनत पर मिले पुरस्कार, चहके होनहार

Sat, 09 Nov 2019 06:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
annual school function
आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
रोहड़ू। आर्यन पब्लिक स्कूल कांसाकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह का आगाज मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद छात्रों ने सरस्वतीवंदना प्रस्तुति की। स्कूली छात्रों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी नृत्य, डांडिया डांस, बॉलीवुड नृत्य, किन्नौरी नृत्य सहित लघु नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति रोंगटा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में शौर्य, निहारिका, उत्कर्ष, एवीन, नव्या, तमन्ना, भारती, आयुष, रीतिश, आकृति, निधि, आर्यन मेहता, कृतिका राणा, रोहन रेटका, सुजल मुलटा, शौर्य प्रताप सिंह, वंश मंगलाट, कार्तिक, कुशल, तनिश, अंकित राठौर, आकिब, आयुष, अरनव, नितिन, तेजस, ओजस, अंशुल, अन्नय, अहाना, स्वातिका को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर करालश पंचायत प्रधान किरण दत्ता, स्कूल के चेयरमैन ललित ठाकुर, पीटीए प्रधान मनमोहन मेहता और प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed