{"_id":"674c6708c8d8fe0c4a0686d3","slug":"annual-prize-distribution-ceremony-celebrated-with-pomp-in-sarahan-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-125776-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोकेश और नताशा को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोकेश और नताशा को मिला सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का खिताब
विज्ञापन
सराहन स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान मेधावियों को किया सम्मानित। संवाद
सराहन स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में बुशहर खेल कल्चर एंड एनवायरनमेंट के अध्यक्ष राहुल सोनी ने मुख्य अतिथि और सराहन पंचायत के उपप्रधान सोहन पांटू ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्य कुमारी भावना कंवर ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने किन्नौरी और पहाड़ी लोक नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि ने पढ़ाई और खेलों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।कशिश, करणदीप, अभय चौहान, तमन्ना, आरुषि, हर्षिता, रिश्ता, पायल, प्राची और पार्वती को पढ़ाई में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। वहीं खेलों में मानवेंद्र सिंह, वंश, अभिषेक, हर्ष सिंह, विवेक कुणाल, लोकेश, समीर, मनजीत और प्रकृति सिंह को सम्मानित किया गया। वार्षिक गतिविधियों में कल्पना चावला सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चुना गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अमर सिंह, ईश्वर ठाकुर और राजन नेगी सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।