{"_id":"63ee688ee89550e54e0f5fd0","slug":"annual-function-spring-dale-school-rampur-hp-news-c-19-1-62523-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: भाषण प्रतियोगिता में रितिक, नारा लेखन में दिव्या अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: भाषण प्रतियोगिता में रितिक, नारा लेखन में दिव्या अव्वल
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। डिग्री कॉलेज कुमारसैन में वीरवार को रोड सेफ्टी के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. केसी कश्यप बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. भूषण आजाद ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में रितिक ने पहला, रोहित ने दूसरा और नाईसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर मेकिंग में गौरव और निखिल पहले, आर्यन वर्मा दूसरे इशिता और गुंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में दिव्या ने पहला, सुचेता ने दूसरा, अंकिता और मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में अभिनव, तनिश और आर्यन की टीम पहले, प्रदीप, कुशाल और धीरज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि डाॅ. केसी कश्यप ने छात्रों को बताया कि सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी हमें लोगों तक पहुंचानी होगी।