फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual function celebrated in Theog College

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने मेधावी किए सम्मानित

Sun, 23 Mar 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Annual function celebrated in Theog College
ठियोग कॉलेज में आयोजित वा​र्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार छात्रों को सम्मानित करते ​शिक्
ठियोग कॉलेज में मनाया वार्षिक समारोह, मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में 9850 करोड़ का बजट आवंटित : शिक्षा मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान विधायक कुलदीप राठौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। रोहित ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने कॉलेज की वार्षिक बुकलेट और लाइब्रेरी के वेब पेज का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय ठियोग के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सख्त निर्णय ले रही है। प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने 3,500 अध्यापकों की भर्ती बैच वाइज की है। वहीं, 3,100 अध्यापकों की भर्ती आयोग के माध्यम से की है। इसके अलावा 700 से अधिक के पद पीजीटी के भरे गए हैं। मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपरीत वित्तीय परिस्थिति के बावजूद भी प्रदेश सरकार ने 9,850 करोड़ का बजट शिक्षा क्षेत्र में आवंटित किया है, जो कुल बजट का लगभग 17 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय में मल्टीपर्पज हॉल के लिए 6 करोड़ 37 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हो चुकी है। एफआरए की अनुमति मिलते ही कार्य को शुरू किया जाएगा। नॉन टीचिंग के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह राठौर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और महाविद्यालय की मांगों और समस्याओं को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त महाधिवक्ता महेंद्र झरैक, उपमंडलाधिकारी मुकेश शर्मा, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, डीएफओ मनीष, सत्यजीत नेगी, दिग्विजय चंद, देवेंद्र नेगी, राजेश कंवर, संजय शर्मा, विवेक थापर, जेपी वर्मा, रीनाशर्मा , अनिल ग्रोवर ,राजेश कांवर अतुल शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इनको मिला सम्मान
शिक्षा मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में मेधावी छात्र शीतल कला संकाय, नेहा शर्मा बीकॉम और निधि शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्नातक द्वितीय वर्ष में कला संकाय रजत, खुशबू बीकॉम, विकास बीएससी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। स्नातक प्रथम वर्ष में ज्योति कला संकाय, प्रणव शर्मा बीकॉम, वंशिता मेहता बीएससी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां ने सबको मोहित कर दिया। समारोह में विभिन्न महाविद्यालय से आए प्राचार्य डॉ. राम लाल ठाकुर, डॉ. गोपाल ठाकुर, डॉ. नरेश वर्मा विभिन्न कार्यालयों के पदाधिकारी, महाविद्यालय स्टाफ व 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विकास कार्यों में कोताही पर होगी सख्ती : राठौर
विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि ठियोग विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचारियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ठियोग क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी प्रकार की कोताही बरती जाती है, तो संबंधित अधिकारी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्र के लोग उनसे सीधा संवाद करें, ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान कर क्षेत्र को आगे ले जाया जा सके।

ठियोग कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार छात्रों को सम्मानित करते शिक्

ठियोग कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार छात्रों को सम्मानित करते शिक्

ठियोग कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार छात्रों को सम्मानित करते शिक्

ठियोग कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार छात्रों को सम्मानित करते शिक्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed