{"_id":"694293b9282e7a8aa50c0536","slug":"annual-function-celebrated-at-saraswati-vidya-mandir-samoli-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-150255-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर पेश किया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर पेश किया कार्यक्रम
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर समोली में आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
सरस्वती विद्या मंदिर समोली में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
सरस्वती विद्या मंदिर समोली में वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. सतीश ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डॉ. सतीश ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, अनुशासित जीवन अपनाने और समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। हिमाचल शिक्षा समिति के जिला मंत्री ज्ञानी राम शर्मा ने सरस्वती विद्या मंदिर की संस्कारयुक्त शिक्षा पद्धति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. जवाहर शर्मा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के जिलाध्यक्ष सैन राम चौहान, पवन बजरंगी, बलवीर मांटा, प्रताप चौहान, तृप्ता बालनाहटा, बृजलाल शर्मा, नीरज ठाकुर, सुमेश और मातृभारती की अध्यक्ष निशा ठाकुर उपस्थित रहे।
इन विद्यार्थियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम के अंत में मेधावियों को पुरस्कृत कर किया गया। इसमें विभा मच्छान, लक्ष कुल्ला, अदिति शर्मा, चिराग शर्मा, सौम्या मेहता, अंशिका, नितिन, प्रिंस चौहान, स्मृति, अवधि, नैतिक, सिमरन, शिवेन और यथार्थ को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अदिति, मिताली, विदिशा, मनीषा, जिया, आकृति, नव्या, नव्या घेष्टा, काव्या, रायना, रियाना, जागृति, महक, अवनी, गरीमा, सानवी, उरगेंन और नव्या मेहता को पुरस्कृत किया गया। इसकी जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजदेव शर्मा ने दी।