{"_id":"6936d57e7c67e58be40c9723","slug":"annual-function-celebrated-at-raimu-twar-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-149685-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से जमाया रंग
विज्ञापन
रेमू त्वार स्कूल में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते छात्र छात्राएं। संवाद
रैमू त्वार स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैमू त्वार में वार्षिक समारोह मनाया गया। संगम प्राथमिक पाठशालाओं त्वार, निशानी, मातला और मकटू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से रंग जमाया। प्राचीन छावा वाद्य संगीत भी आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के संरक्षक सेवानिवृत्त आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक दिलजीत ठाकुर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त क्षेत्रीय निदेशक इग्नू नार्थ जोन के डॉ. ध्रुव भगत नेगी ने की। विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या वर्मा ने सभी का स्वागत और आभार प्रकट किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा हर्षिता का राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जबकि विद्यालय की योगा टीम ने जिला प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जहां एक तरफ एकल गीत प्रतियोगिता में विद्यालय के सुमेश ने जिले में प्रथम रहकर राज्य प्रतियोगिता में भाग लिया, वहीं नवीं कक्षा की आयुशी का राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति में चयन हुआ है।