{"_id":"676812d77bd4ecabb8054ca7","slug":"annual-function-at-sun-shine-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-127060-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पहाड़ी और राजस्थानी डांस से बच्चों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पहाड़ी और राजस्थानी डांस से बच्चों ने बांधा समां
विज्ञापन
सन शाइन सीनियर सेकंडरी स्कूल में मेद्यावीं छात्रा को सम्मानित करते सेवानिवृत संयुक्त निदेशक
सन शाइन स्कूल में वार्षिक समारोह, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग योगेंद्र मखैक रहे बतौर मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज सभागार में रविवार को सन शाइन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश योगेंद्र मखैक ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विशेष अतिथि के रूप में वन विभाग के एसीएफ टेज सिंह ठाकुर और जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता बीरबल मोदी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी, केजी, फर्स्ट, सेकंड, थर्ड, फोर्थ क्लास के बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने सरहदों की तस्वीर को साझा किया। पहाड़ी डांस से सभी को खूब नचाया। राजस्थानी डांस ने भी सभी का दिल जीत लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि स्कूल की जमा दो की परीक्षा में 100 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। इस कार्यक्रम के दौरान पढ़ाई और खेलो में अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि सेवानिवृत्त के बाद फिर से शिक्षा के मंदिर में आकर होनहारों को सम्मानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल वो घर होता है, जहां बच्चा अपना भविष्य तलाशता है। बच्चों का मार्गदर्शन करना अभिभावक, शिक्षक का संयुक्त प्रयास है। इस दौरान बच्चों की चंद्रयान की बेहतरीन प्रस्तुति ने सभी का दिल छू लिया। कार्यक्रम के अंत में महाभारत की प्रस्तुति दी गई। इसमें महाभारत की उस प्रस्तुति को प्रस्तुत किया गया, जहां से महाभारत के युद्ध की शुरुआत हुई। मंच का संचालन राम शर्मा ने किया।
इन्हें मिला सम्मान
कार्यक्रम में शिक्षा और खेल में अव्वल छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें वियोम, प्रिंसरुद्रा, शिप्रा, भाविक, नायरा, हितेन, हनविका, विराज, शायसा, धान्या, आहना, डिंपल, अभिषेक, समायरा, मेघा, समर्थ, सान्या, रुद्रा, ऋचा, विराट, यशस्वी, विराट, स्वास्तिक, हितन्शी, ऋषभ, रिहान, दिव्यांशी, आरोही, हिषानी, मायरा, सार्थक, गुंजन, एंजल, कृष, हिमानी, नव्या, आर्यन, सौम्या, आर्यक, हर्षा, आरव, एकता, रवि, शिवांगी, तमन्ना, वैभव, अरविंद, यशवी, स्वरतिक, दीपांशु, हर्षिता, चारु, मानसी, अनाया, एकता, दिव्या, उज्जवल, नक्षित, तनिक्ष, परिक्षित, सान्वी, अमायरा, उत्सव, अर्चना, अर्पणा, जतिन, दिव्यशिंका, सान्वी, शिवयना, मयंक, अवनी, आरव, सक्षम, आरुषि, दिव्यांनशी, सेजल, आरुषि, श्रेया, नैतिक, अदिति, अभिनव, आरव, कृतिन, दिव्यांश, रियांश, दिक्षित, आशुतोष, रियांशी, वंशिका, शिवंशी, सिमरन, तमन्ना, नैना, उज्ज्वल, दीपक, नैना, आरती, कृष, भारत, सिमरन और सूरज को सम्मानित किया गया।