{"_id":"6aeb2376f27ae0bae908adf1","slug":"annual-ceremony-at-euro-kids-play-school-nerva-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174192-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
यूरो किड्स प्ले स्कूल नेरवा के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
यूरो किड्स प्ले स्कूल नेरवा में वार्षिक समारोह, मेधावी किए सम्मानित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। यूरो किड्स प्ले स्कूल नेरवा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रोग्रेसिव यूथ चौपाल के अध्यक्ष विवेक नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, पुजारली पंचायत की प्रधान योजना दफराईक और खुन्द नेवल पंचायत की प्रधान सीमा चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्कूल की प्रधानाचार्य नीना चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ बेहतर संस्कार देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समारोह में तीन से पांच वर्ष की आयु के बच्चों ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में हिमाचली लोकनाटी, कुल्लवी और शिमलियाई नृत्य के साथ पश्चिमी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि विवेक नेगी ने कहा कि शिक्षा सामाजिक बदलाव की मजबूत नींव है। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा मिलने से बच्चे संस्कारवान बनेंगे और नशे जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रोग्रेसिव यूथ चौपाल युवाओं को सही दिशा देने और सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए सदैव प्रयासरत है। समारोह के अंत में अतिथियों ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।