फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani in Kabaddi, Khanag winner in Kho-Kho

Rampur Bushahar News: कबड्डी में आनी, खो-खो में खनाग विजेता

Mon, 29 May 2023 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 29 May 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Ani in Kabaddi, Khanag winner in Kho-Kho
लूहरी में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि।
दलाश (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लूहरी में आयोजित अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 28 स्कूलों के 470 छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सोमवार को बैहना पंचायत के प्रधान विनोद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी का खिताबी मुकाबला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के मध्य हुआ। इसमें आनी की टीम ने मैच जीत का विजेता का खिताब अपने नाम किया। कोठी स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग विजेता रही। कुटवा स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में तांदी ने पहला और खुन्न ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में लूहरी स्कूल ने पहला और दलाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योग में बाठनीबाई ने बाजी मारी। सोलो सांग में आनी, लोक नृत्य में आनी, ग्रुप सांग में आनी, प्रश्नोत्तरी में आनी और क्लासिकल में लूहरी स्कूल अव्वल रहा। मुख्य अतिथि विनोद ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलकूद प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने नशे जैसी बुराई से दूर रहने की भी अपील की। साथ ही सभी स्कूलों के शिक्षकों और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता को सफल बनाने की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed