फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani-Duga Shagan road not restored even after a year

Rampur Bushahar News: आनी–डुगा शगान सड़क एक साल बाद भी बहाल नहीं

Tue, 10 Mar 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सीपीआई(एम) ने संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल के च्वाई से डुगा-शगान को जोड़ने वाली सड़क एक साल से बंद पड़ी है, लेकिन अभी तक इसे बहाल नहीं किया जा सका है। करीब सात किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत जस की तस बनी हुई है, जिससे क्षेत्र की जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीपीआई(एम) की शगान ब्रांच ने इस मुद्दे को लेकर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने दो डंगे पिछले सात महीनों से नहीं लगाए जा सके हैं। इस कारण मार्ग अब भी बंद है। पार्टी का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग इस मामले में केवल खानापूर्ति कर रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्य नहीं हो रहा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि आनी क्षेत्र में केवल यही एक सड़क नहीं, बल्कि कई अन्य ग्रामीण मार्ग भी लंबे समय से बंद पड़े हैं। इसके बावजूद विभाग और जनप्रतिनिधि इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। सीपीआई(एम) नेताओं ने लोक निर्माण मंत्री से मांग की है कि वे निचले स्तर की वास्तविक स्थिति को समझें और विभाग को जल्द बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के निर्देश दें। पार्टी ने आरोप लगाया कि शिली और च्वाई पंचायत क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं और जनहित के कार्यों को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सीपीआई(एम) लोकल कमेटी आनी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी जन समस्याओं को लेकर आनी में एक सप्ताह का जनसंघर्ष अभियान चलाएगी और बंद पड़े मार्गों को लेकर आंदोलन तेज करेगी। ब्रांच सचिव रामकृष्ण ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता 24 मार्च को केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और जमीन से जुड़े मुद्दों के खिलाफ दिल्ली में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article