फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani Bahu Fair, Cultural Evening, Folk Singer

Rampur Bushahar News: बाहु मेला में लोगों ने खूब लगाई नाटी

Fri, 03 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ani Bahu Fair, Cultural Evening, Folk Singer
आनी के बाहु मेले की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोग पारंपरिक नाटी लगाते हुए।
हिमाचली गायक राज ठाकुर के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी के बाहु मेले की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने खूब समां बांधा, वहीं स्टार हिमाचली गायक राज ठाकुर ने दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यतिथि प्रिंसिपल जवाहर लाल ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा की बाहु मेला आनी क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध मेला है। इस मेले को देवता शमशरी महादेव और देवता चजाई नाग के सानिध्य में मनाया गया है। उन्होंने मेला कमेटी को 31 हजार रुपये सहयोग दिया। राज ठाकुर गायक ने ओ सुमित्रा मिलदी एजे लारजी मोड़े, कुल्लू लागी विजय दशमी देवी देवते लागे झुमंदे, लागा ढोला रा ढमाका मेरा हिमाचल सभी का बांका पहाड़ी गीत पेश किए। मंच संचालन दीवान राजा ने किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के लिए भी लोगों को जागरूक किया। मेले के समापन अवसर पर विधायक आनी लोकेंद्र कुमार शामिल हुए विधायक ने सभी को मेले की बधाई दी। आनी ब्लॉक की 15 महिला मंडलों ने लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। विधायक ने सभी महिला मंडलों को पुरस्कार देकर समानित किया। इस दौरान रस्सकशी प्रतियोगिता में महिला मंडल बगतोरी पहला, तनोता ने दूसरा और ढघुट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक लोकेन्द्र कुमार,योगेश वर्मा,चंद्र मोहन, कृष्ण ठाकुर, मेला कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल, शादीलाल, शांता कुमार, जिया लाल और भूपेंद्र ठाकुर समेत मेला कमेटी के सदस्य शामिल थे।

आनी के बाहु मेले की  सांस्कृतिक संध्या में  स्थानीय लोग पारंपरिक नाटी लगाते हुए।

आनी के बाहु मेले की सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोग पारंपरिक नाटी लगाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed