फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anger over rising inflation, unemployment and privatization, CPI(M)'s demonstration in Rampur, Shimla.

किसान और मजदूर विरोधी फैसलाें का होगा विरोध : चौहान

Tue, 05 Nov 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण काे लेकर रामपुर में माकपा का प्रदर्शन
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय से मुख्य बाजार तक निकाली जिला स्तरीय रोष रैली
केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ खोला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार को चुनाव से पूर्व किए गए वादों को पूरा करना होगा। यह बात रामपुर में आयोजित माकपा की रोष रैली के दौरान माकपा के जिला सचिव संजय चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि जहां बात आम किसान, मजदूर की होगी, वहां माकपा प्रदेश सरकार के खिलाफ भी विरोध जताएगी। उन्हाेंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। रामपुर बाजार में आयोजित सभा के दौरान माकपा नेता राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद सहित अन्य वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और परियोजना प्रभावितों के हिताें को लेकर विचार रखे। देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और निजीकरण को लेकर मंगलवार को माकपा ने रामपुर में जिला स्तरीय रोष रैली निकाली।
इस रोष रैली में रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए मजदूर, किसान, पशु पालक और लूहरी परियोजना प्रभावितों ने भाग लिया। यह रोष रैली रामपुर के बीएसएनएल कार्यालय से लेकर मिनी सचिवालय होते हुए मुख्य बाजार पहुंची, जहां जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को विभिन्न माकपा नेताओं ने संबोधित किया। माकपा नेताओं ने ठेका, आउटसोर्स, प्रदेश के सरकारी विभागों में 70 हजार रिक्त पड़े पदों, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड की समस्याओं को उजागर किया। माकपा नेता संजय चौहान ने कहा कि प्रदेश के शिमला और धर्मशाला में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहा हैं, जो बिजली बोर्ड कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। इस मौके पर माकपा राज्य सचिव डॉ. ओंकार शाद, राज्य सचिवालय सदस्य, जगत राम, विजेंद्र मेहरा, पालमा चौहान, कृष्णा राणा, जगत राम, देवकी नंद, प्रो. राजेंद्र चौहान, डॉ. जगमोहन, डॉ. विजय कौशल, महेश वर्मा, अनिता, हीमी, सोनिया, सुचेता और रंजना जरेट सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त
माकपा वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से मेहनतकश जनता को अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। इन नीतियों के कारण आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। निजीकरण की नीतियों के कारण अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। अमीर और अमीर हो रहा ओर गरीब और गरीब हो रहा है। प्रदेश में इन्हीं नीतियों को लागू कर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना से हुए नुकसान का नहीं दिया मुआवजा
माकपा वक्ताओं ने कहा कि लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य से नित्थर, देहरा, गड़ेज और दुराह पंचायत के प्रभावितों में खासा रोष है। परियोजना निर्माण से उठी धूल से फसल और ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक इसका मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके अलावा न तो रोजगार दिया जा रहा है और न ही एकमुश्त राशि दी गई है। सरकार और जिला प्रशासन से भी इस बारे मांग उठाई गई, लेकिन समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी गंभीर प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article