फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anganwadi workers sensitizedAnganwadi workers sensitized

Rampur Bushahar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया जागरूक

Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में मंगलवार को समर कैंप 2026 कमाल की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि नौनिहालों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार, बौद्धिक विकास और सामाजिक-भावनात्मक स्थिरता को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों की तैयारी और माताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम प्रदेश के 6400 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति और अभिभावकों की सहभागिता से बच्चों के समग्र विकास और सीखने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article