फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anganwadi workers and assistants will be filled in Rohru.

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद

Tue, 21 Oct 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पदों को भरने के लिए 6 नवंबर को होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। बाल विकास परियोजना रोहड़ू के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 6 नवंबर को रखे गए हैं। साक्षात्कार सुबह 10 बजे से बाल विकास परियोजना कार्यालय रोहडू में एसडीएम की अध्यक्षता में होंगे। रोहड़ू की बाल विकास परियोजना अधिकारी मौनिका नैंटा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बाड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। सहायिकाओं के पद आंगनबाड़ी केंद्र घराला, मेलठी, शक्तिनगर, मांदली, बनबाओं, गारोट, वैमीधार, लोअर शर्माली, टिककरी, खनोडी, धापड़, मुस्लिम बस्ती, मंडारली, गालून और घासनी में भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार स्थायी निवासी होना चाहिए और उस आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर क्षेत्र में आना चाहिए। उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए और आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन पूर्ण पते सहित अनिवार्य दस्तावेज के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में चार नवंबर तक जमा कर सकती हैं। सभी अनिवार्य दस्तावेज मूल प्रतियों सहित साक्षात्कार के दिन समिति के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी रोहड़ू से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article