फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anesthesia doctor deployed in Theog hospital, operations will start

Rampur Bushahar News: ठियोग अस्पताल में एनेस्थीसिया डॉक्टर की तैनाती, ऑपरेशन होंगे शुरू

Sat, 27 Sep 2025 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:27 PM IST
सार

ठियोग सिविल अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की नियुक्ति की गई है। इससे अब ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है और मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद अभी भी रिक्त हैं।

विज्ञापन

विस्तार

ठियोग(रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के हजारों लोगों के लिए राहत की खबर आई है। अस्पताल में रिक्त पड़े एनेस्थीसिया विशेषज्ञ का पद भर दिया गया है। अब अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हो पाएंगे और मरीजों को शिमला या अन्य अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। आखिर लंबे इंतजार के बाद ठियोग सिविल अस्पताल में एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती कर दी गई है। अस्पताल में पिछले कई दिनों से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ न होने के कारण ऑपरेशन ठप पड़े थे और गंभीर मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिछले एक महीने में अस्पताल से चार चिकित्सकों के तबादले हो चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई थीं। हालांकि, अब एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती के बाद रुके हुए ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद जगी है। इसके बावजूद अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विभाग के पद अभी भी खाली हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ये महत्वपूर्ण पद नहीं भरे जाते हैं, तब तक मरीजों को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पाएगी। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द इन रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article