फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anaya has become a star of stage anchoring, gaining recognition all the way to Delhi

Rampur Bushahar News: सीमा महाविद्यालय में आईसीटी क्लब का गठन

Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Anaya has become a star of stage anchoring, gaining recognition all the way to Delhi
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में आईसीटी क्लब का विधिवत गठन किया गया है। क्लब की कार्यकारिणी में सुधांशु जागा को अध्यक्ष और आदर्श मोल्टा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निकुंज चौहान तकनीकी प्रभारी और सभा प्रवीण कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। कामना आजाद को प्रेस एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। मोक्ष नेगी, चिराग ठाकुर और केतन शर्मा मीडिया एवं फोटोग्राफी का कार्य संभालेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पीपी चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान दौर में तकनीकी दक्षता महत्वपूर्ण है। यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास में अहम भूमिका निभाती है। क्लब आगामी समय में आईसीटी कार्यशालाएं आयोजित करेगा। इसमें क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक प्रोफेसर संजय बसिंगटा, रेनू चौहान, संदीप जामता और प्रदीप नायक ने सहयोग किया। लैब अटेंडेंट सुभाष शर्मा ने भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीसीए और पीजीडीसीए के विद्यार्थियों ने भी अपना योगदान दिया। समापन पर कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष संजय बसिंगटा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य पीपी चौहान का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed