Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   An accident occurred near Pashada Kainchi in Rampur on Monday morning

Rampur Bushahar News: शादी समारोह से लौट रहे व्यक्तियों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
An accident occurred near Pashada Kainchi in Rampur on Monday morning
गौरा मशनू सड़क पर पेश आए हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद
रामपुर के पशाड़ा कैंची के पास सोमवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

मृतक और घायल रामपुर के जगोचा गांव के निवासी

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
रामपुर विकास खंड की रचोली पंचायत के सुंडा में विवाह समारोह में जश्न मनाकर अपने गांव जगोचा लौट रहे पांच व्यक्तियों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 3:00 बजे गौरा-मशनू सड़क पर पशाड़ा कैंची के पास हुआ। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही गांव के तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृतकों की पहचान जगोचा निवासी 36 वर्षीय हेमेंद्र पुत्र देवेंद्र, 38 वर्षीय ओम प्रकाश पुत्र मान दास और 55 वर्षीय रामानंद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में राकेश कुमार (40) पुत्र कुंभ दास और रविंद्र (38) पुत्र देवेंद्र शामिल हैं। दोनों घायलों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पांचों व्यक्ति ऑल्टो कार नंबर एचपी 92-0132 में सवार होकर अपने गांव जगोचा जा रहे थे। पशाड़ा कैंची के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहीं, कार सवार व्यक्तियों के परिजन घर न पहुंचने पर मोबाइल से संपर्क करते रहे, लेकिन किसी ने भी कॉल का जवाब नहीं दिया। इसके बाद परिजन स्वयं ही ढूंढने के लिए निकल गए। इसी बीच उन्हें दुर्घटनाग्रस्त कार दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों को बताया और बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस, अग्निशमन, राजस्व विभाग की टीमें और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करके घायलों और मृतकों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल, हादसों के कारणों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि रामपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

गौरा मशनू सड़क पर पेश आए हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद

गौरा मशनू सड़क पर पेश आए हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद

गौरा मशनू सड़क पर पेश आए हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद

गौरा मशनू सड़क पर पेश आए हादसे के बाद एकत्र हुए ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed