फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   amit and upama win half merathon in rampur

अमित और उपमा बने हाफ मेराथन प्रतियोगिता के विजेता

Sun, 20 Mar 2022 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
amit and upama win half merathon  in rampur
एसडीएम रामपुर सुरेद्र मोहन आफ मैराथन को रवाना करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक फाग मेेले के अवसर पर आयोजित हाफ मैराथन के विजेता अमित और उपमा बने। नशामुक्ति और बेटी बचाओ का नारा देते हुए रविवार को सैकड़ों युवा, महिलाओं और पुरुषों ने हाफ मैराथन प्रतियोगिता में भाग लिया। जिलास्तरीय फाग मेले के अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने इस प्रतियोगिता आयोजन किया। रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।
विज्ञापन

फाग मेले के अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने पहली मर्तबा हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य नशे की समाप्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देना है। सुबह साढ़े छह बजे एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने पद्म छात्र स्कूल से धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाफ मैराथन प्रतियोगिता में क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़ कर मौजूदगी दर्ज करवाई। तीन वर्गों में आयोजित इस हाफ मैराथन प्रतियोगिता में धावकों ने रामपुर से काजू खड्ड तक दौड़ लगाई। 10 किलोमीटर की ओपन हाफ मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में अमित कुमार प्रथम रहे। इसके अतिरिक्त युवराज द्वितीय और पंकज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग में उपमा ने पहला स्थान हासिल किया। मधुबाला द्वितीय और योजना तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 30 पुरुष वर्ग में करनैल प्रथम, अजय निल्टू द्वितीय और पंकज तृतीय, महिला वर्ग में अनु प्रथम और विनाक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। आठ किलोमीटर की हाफ मैराथन प्रतियोगिता के अंडर-19 पुुरुष वर्ग में आयुष पहले, सोम शर्मा दूसरे, संदीप तीसरे, महिला वर्ग में दिव्यांका पहले, मुस्कान दूसरे और किरण ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यातिथि एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने नकद राशि और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अपना अहम योगदान देने की अपील की। इस मौके पर हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ, बीआर नेगी, विनोज नेगी, यशपाल और अशोक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed