फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Alternaria attacks apple orchards, threat of premature autumn

Rampur Bushahar News: सेब के बगीचों में अल्टरनेरिया की दस्तक, समय से पहले पतझड़ का संकट

Wed, 14 May 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Alternaria attacks apple orchards, threat of premature autumn
सेब के बगीचों में फैल रहा अलटरनेरिया के संक्रमण के धब्बे
हर साल जून के अंत और जुलाई के पहले सप्ताह में फैलता है संक्रमण, हवा में अधिक नमी आने पर होता है शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब के बगीचों में इस साल अल्टरनेरिया के संक्रमण ने दस्तक दे दी है, जिससे समय से पहले पतझड़ की आशंका बढ़ गई है। अल्टरनेरिया के संक्रमण को फैलता देख कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवान चिंतित हैं। इस साल मौसम के लगातार बदलाव के कारण बागवानों के लिए फसल को सीजन तक प्राकृतिक आपदा और बीमारियों के प्रकोप से बचाना चुनौती बन गया है। बागवानी विशेषज्ञों ने बगीचों में अल्टरनेरिया के संक्रमण को समय पर रोकने की सलाह दी है। सेब के बगीचों में हर साल जून के अंत और जुलाई के पहले सप्ताह में अल्टरनेरिया का संक्रमण हवा में अधिक नमी आने पर शुरू होता था। इस बार अभी से इसके लक्षण नजर आने लगे हैं। बागवान अजय आजाद ने बताया कि दो दिन पहले कई पत्तों पर काले धब्बे नजर आए। जब गंभीरता से जांच की, तो अल्टरनेरिया का संक्रमण मिला। उसके बाद रोकथाम के लिए दवाइयां का छिड़काव शुरू कर दिया है। बागवान सुरेंद्र चौहान ने बताया कि उनके बगीचे में भी कई पौधों में बारिश के बाद पत्तों पर काले धब्बे आने शुरू हो गए हैं, इसलिए इसके रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए हैं।
रोग के लक्षण

अल्टरनेरिया संक्रमण के लक्षण छाया और अधिक नमी वाले बगीचों में अधिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं। शुरुआती चरण में रोग सेब की पत्तियों पर दिखाई देता है। रोग से ग्रस्त पत्तियों की ऊपरी सतह पर गोलाकार गहरे हरे रंग के धब्बे नजर आते हैं। यह हरे धब्बे पहले भूरे और फिर गहरे भूरे रंग के हो जाते हैं। पत्तियों का शेष भाग पीले रंग का होता जाता है। रोग के पनपने से समय से पूर्व ही पतझड़ होता है, जिससे फलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संक्रमित फलों पर भी भूरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। फलों का विकास भी रुक जाता है।
विज्ञापन


बगीचों में अल्टरनेरिया रोग फैलना आरंभ हो गया है। यह रोग सेब के लिए बहुत घातक है। समय पर उपचार नहीं किया गया, तो सेब तुड़ान से पहले ही सेब के पौधे से पत्तियां झड़ जाएंगी। फल भी पूरी तरह से खराब हो जाएगा। इसका असर अगले साल की पैदावार पर भी पड़ता है। - डॉ. संजय चौहान, विषयवाद विशेषज्ञ, उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article