फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   All workers should come together to strengthen the organization with renewed energy

सभी कार्यकर्ता मिलकर नई ऊर्जा के साथ संगठन को करे मजबूत : लोकेंद्र

Fri, 11 Sep 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)।
विज्ञापन

मजबूत संगठन, कर्मठ कार्यकर्ता और आपसी एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता बूथ से स्तर पर संगठन को मजबूत करें। पूरी ऊर्जा और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचकर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाए। यह बात आनी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कही। जगातखाना में भारतीय जनता पार्टी निरमंड मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया गया। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि मजबूत संगठन, कर्मठ कार्यकर्ता और आपसी एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और जोश की सराहना करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर नई ऊर्जा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य नीना, वरिष्ठ भाजपा जिला प्रवक्ता दिलसुख ठाकुर, जीवन चौहान, एलआर ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed