{"_id":"638cba2e3686155fd67d10b1","slug":"all-shops-cear-in-lavi-fair-in-rampur-rampur-hp-news-sml4298158179","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लवी मेला मैदान में आज से दुकानें हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लवी मेला मैदान में आज से दुकानें हटाने के निर्देश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 11 नवंबर से रामपुर में मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर सजी दुकानें 5 दिसंबर को हटाई जाएंगी। इसको लेकर प्रशासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मेले में आए व्यापारियों की मांग को देखते हुए लवी मेले को चार दिसंबर तक सजाने की कमेटी ने मंजूरी दी थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। रविवार को प्रशासन ने नेशनल हाईवे पांच और पाटबंगला मैदान में सजी दुकानों को खाली करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
प्रशासन ने स्टॉल खाली करवाने के लिए लाउड स्पीकर युक्त वाहन भी तैनात किया है। इसके माध्यम से व्यापारियों को दुकानें हटाने के बारे में सूचित किया जा रहा है। वहीं रविवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने मेला मैदान में पहुंचकर खरीदारी की। बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है। इसकी वजह यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर यहां खरीदारी की है। रविवार को दुकानें हटाने के आदेशों के बावजूद का बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
रविवार की छुट्टी होने के कारण दूर-दूर के क्षेत्रों से लोग सामान खरीदने मेला मैदान पहुंचे। इस दौरान दिनभर लोगों की खासी भीड़ जुटी रही। आखिरी दिन होने के चलते व्यापारियों ने अपने सामान में काफी छूट दी थी। करीब एक माह से रामपुर में लगी रौनक अब समाप्त हो चुकी है। एक दो दिन में एनएच पांच और मेला मैदान पाटबंगला को पूरी तरह से खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
हर वर्ष इस मेले में लोग गर्म कपड़ों, बर्तनों और खेती में इस्तेमाल होने वाले औजारों और किन्नौर लाहौल स्पीति से आने वाले मसालों की जमकर खरीदारी करते हैं। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि लवी मेले में सजी दुकानों को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। व्यापारियों को पांच दिसंबर की सुबह तक अपने स्टॉल हटाने के लिए कहा गया है।