{"_id":"69cd13f8a6246ecfaa09e292","slug":"akhand-ramayana-recitation-will-begin-today-at-the-ancient-mahavir-temple-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157227-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के प्राचीन महावीर मंदिर में आज से शुरू होगा अखंड रामायण पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के प्राचीन महावीर मंदिर में आज से शुरू होगा अखंड रामायण पाठ
विज्ञापन
रामपुर में संकटमोचन महावीर मंदिर में वीरवार से शुरू अखंड रामायण पाठ। संवाद
. धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, दरबार से गांधी पार्क तक निकलेगी झांकी
. शनिवार को जागरण और रविवार को होगा भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राम नवमी के बाद अब रामपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। वीरवार से शहर के प्राचीन महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। जन्मोत्सव पर शहर में भगवान हनुमान की झांकी भी निकाली जाएगी। मंदिर कमेटी की ओर से शनिवार रात को जागरण और रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रामपुर के महावीर मोहल्ला स्थित प्राचीन महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और बुशहर वासियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए अखंड रामायण पाठ शुरू होगा। मंदिर में दिन को प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। रामलीला क्लब रामपुर की ओर से संकट मोचन हनुमान राज दरबार से गांधी पार्क तक झांकी निकाली जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा। 5 अप्रैल रविवार को सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सुबह 7:00 बजे आरती होगी। साथ ही हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ का समापन होगा। दोपहर 12:30 बजे वार्षिक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। नगर परिषद के पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने बताया कि महावीर मंदिर कमेटी लंबे समय से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है। शहरवासियों के साथ हनुमान जी का आशीर्वाद सदा बना रहे। साथ ही प्राचीन मंदिर एवं ऐतिहासिक मंदिर की पहचान बनी रहे, इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।