{"_id":"64e8e658584cc06c1b04e654","slug":"agitation-of-workers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-4562-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने पर मजदूरों ने कंपनी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने पर मजदूरों ने कंपनी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Fri, 25 Aug 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। शोंगठोग कड़छम परियोजना में पांच महीने से वेतन न मिलने पर मजदूरों ने इंटक के बैनर तले कंपनी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करके रोष प्रकट किया। मजदूरों ने इंटक के नेताओं के साथ पटेल कंपनी के कार्यालय रिकांगपिओ के बाहर प्रदर्शन किया और जल्द वेतन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी समय पर वेतन नहीं देती है तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इंटक जिला अध्यक्ष किन्नौर मान चंद ने बताया कि पटेल कंपनी में कार्यरत कई मजदूर जो ठेकेदारों के तहत काम में लगे हुए हैं उन्हें पिछले चार -पांच महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज एचपीसीएल के जीएम से मिलकर इस समस्या का समाधान करने के लिए बैठक का आयोजन करने के लिए कहा जाएगा ताकि मजदूरों को समय पर वेतन मिल सके।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य उपाध्यक्ष इंटक कुलवंत नेगी, यूनियन प्रधान ज्ञान प्रकाश नेगी, सचिव कृष्ण नेगी और यूथ इंटक जिला अध्यक्ष सुनील नेगी सहित कई मजदूर मौजूद रहे।