फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   agitation for demands

Rampur Bushahar News: नित्थर में आठ जनवरी को गरजेंगे लूहरी परियोजना प्रभावित

Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
देहरा पंचायत में ब्लास्टिंग से घरों में आईं दरारों का नहीं मिला मुआवजा
विज्ञापन


नित्थर, दुराह और गड़ेच पंचायत में सर्वे नहीं हुआ शुरू, प्रभावितों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सतलुज नदी पर बनी लूहरी परियोजना के प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बीते लंबे समय से लूहरी परियोजना प्रभावित समस्याओं को लेकर संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहे हैं। लंबित समस्याओं को लेकर दुराह में किसान सभा की बैठक हुई। हिमाचल किसान सभा लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद ने बैठक की अध्यक्षता की।


बैठक में लंबित समस्याओं के समाधान न होने पर रोष जताया गया और कई मुद्दे जोरशोर से उठे। बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव देवकी नंद और उपाध्यक्ष कपिल ने कहा कि बीते लंबे समय से समस्याओं के निपटारे को लेकर सरकार, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिसके कारण परियोजना प्रभावित बैठकें और प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लूहरी परियोजना प्रभावितों को वर्ष 2022, 23 और 24 को धूल के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिल पाया है। वहीं देहरा पंचायत में सर्वे तो हुआ है, लेकिन प्रभावितों को नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। इसके अलावा नित्थर, दुराह और गड़ेच पंचायतों में परियोजना निर्माण के दौरान ब्लास्टिंग से मकानों में आई दरारों का अभी तक सर्वे नहीं किया गया है। प्रभावितों ने सरकार, प्रशासन से शीघ्र समस्याओं का निपटारा करने की मांग उठाई है। वहीं, बैठक में समस्याओं को लेकर आठ जनवरी को नित्थर में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है। किसान सभा के बैनर तले लूहरी परियोजना प्रभावित प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed